मेले से पहले जागा प्रशासन: कलेक्टर ने परखी सतना-चित्रकूट रोड की हकीकत, अक्टूबर तक सुधार के सख्त निर्देश
कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस चित्रकूट क्षेत्र के भ्रमण पर निकले। उन्होंने सतना-चित्रकूट रोड पर कोठी बाईपास का निरीक्षण कर राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को बरसात से क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए। कहा- दीपावली मेले में लाखों श्रद्धालुओं को सुगम यातायात मिले, इसलिए अक्टूबर अंत तक रिपेयरिंग पूरी करें। इस दौरान एसपी हंसराज सिंह, डीएफओ मयंक चांदीवाल, एसडीएम महिपाल सिंह गुर्जर मौजूद रहे।
Majhgawan, Satna | Oct 8, 2026