अशोक सिंघल की जन्म शताब्दी वर्ष पर टाउन हॉल में विशाल जनसभा, ‘सिंघल गौ सेवा सदन’ का लोकार्पण
सतना। विश्व हिन्दू परिषद द्वारा श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के शिल्पकार श्रद्धेय श्री अशोक सिंघल जी की जन्म शताब्दी वर्ष के पावन अवसर पर टाउन हॉल, सतना में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महापौर योगेश कुमार ताम्रकार ने विश्व हिन्दू परिषद के प्रकल्प केशव माधव गौ सेवा संस्थान, बगहा में श्रद्धेय अशोक सिंघल जी की जन्म शताब्दी वर्ष की स्मृति में निर्मित ‘सिंघल गौ सेवा सदन’ का लोकार्पण भी किया।