इटाढ़ी: बक्सर न्यायालय ने ब्रह्मपुर थाना कांड मामले में दोषी को सुनाई 2 वर्ष की सजा
Itarhi, Buxar | Jul 2, 2026 बक्सर पुलिस की प्रभावी अनुसंधान, साक्ष्य प्रस्तुतीकरण और गवाहों की मजबूत गवाही के आधार पर वर्ष 2017 के एक आपराधिक मामले में न्यायालय ने अभियुक्त को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में चल रहे ब्रह्मपुर थाना कांड संख्या 179/17, दिनांक 5 जून 2017, धारा 279 एवं 304(ए) भारतीय दंड संहिता से संबंधित मामले में सजा सुनाई।