फुल्लीडूमर: तक्कीपुर गांव के सामुदायिक भवन में विशेष विकास शिविर का डीडीसी ने किया निरीक्षण
प्रखंड के आधे दर्जन पंचायतों के SC/ST टोले में बुधवार को भीम समग्र सेवा अभियान के तहत विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान डीडीसी अंजनी कुमार ने मनरेगा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनोरंजन प्रसाद के साथ कैथा पंचायत के तक्कीपुर सामुदायिक भवन प्रांगण में आयोजित शिविर का निरीक्षण किया। जहां पंचायत के मुखिया चंदन कुमार ने बुके देकर DDC का स्वागत किया।