फुल्लीडूमर: छोटी कैथा गांव में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के लिए निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा
छोटी कैथा गांव में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर मंगलवार की सुबह 11 बजे भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। गाजे- बाजे, घोड़े, शोभारथ के साथ 501 महिलाओं, युवतियों ने सिर पर कलश लेकर तककीपुर, गनौरा, इटहरी, फुल्लीडुमर बाजार के हाट परिसर पहुंची। जहां दुर्गा मंदिर प्रांगण में जल भरकर श्रद्धालु वापस कथा ज्ञान स्थल पर पहुंची। जहां प्रसाद का वितरण किया गया।