आगर: आगर नगर में पालीवाल समाज की महिलाओं ने निकाली गणगौर की फुलपाती
प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी बुधवार शाम 6 बजे पालीवाल समाज की महिला मंडल ने शहर में गणगौर की फूलपाती निकाली। गणगौर माता का पूजन कर शहर में चल समारोह निकाला गया जो अचलेश्वर महादेव मंदिर परिसर से बैण्डबाजों के साथ शहर में निकला,जिसमे महिलाएं बैंडबाजों पर धार्मिक धुनों पर नाचते हुए चल रही थी, वहीं गणगौर माता को सर पर धारण कर चल रही थी। प्रमुख मार्गो से होते हुए।