आगर: आगर सुसनेर तोलाखेड़ी जोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से 23 वर्षीय बाइक चालक हुआ घायल, जिला अस्पताल में किया गया उपचार
आगर सुसनेर मार्ग तोला खेड़ी जोड़ के समीप बुधवार शाम 5 बजे एक 23 वर्षीय बाइक चालक मनोहर पिता रामलाल निवासी उज्जैन को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उन्हें चोट आई और उपचार के लिए आगर जिला अस्पताल लेकर आई जहां डॉक्टरों द्वारा उनका उपचार किया गया है।