आगर: अग्रवाल महिला मंडल छावनी ने निकाली गणगौर की फुलपाती, किया पूजन
16 दिनों तक चलने वाले गणगौर महापर्व को लेकर अग्रवाल महिला मंडल छावनी के द्वारा बुधवार शाम 6 बजे गांधी उपवन छावनी से नगर में गणगौर की फुलपाती निकाली, जो प्रमुख मार्गो से होती हुई अग्रवाल धर्मशाला छावनी पहुंची, जहां समापन किया गया। गांधी उपवन में महिला मंडल द्वारा गणगौर माता का विधि विधान पूर्वक पूजन किया और फिर जुलुस प्रारंभ हुआ।