#बलिया: बाल दिवस पर #बेल्थरारोड के #NCPA न्यू सेंट्रल पब्लिक एकेडमी में बच्चों ने सजाया स्वाद और हुनर का बाजार, खुद बने शेफ और दुकानदार!
दही पुरी, चटोरी बाइट्स, सैंडविच, टिक्का और चाय के स्टाल लगाकर नन्हे कारोबारियों ने दिखाई अपनी पाक कला और व्यावसायिक समझ। शिक्षकों ने ग्राहक बनकर बच्चों के बनाए व्यंजनों का स्वाद चखा और उनका उत्साह बढ़ाया। तहसीलदार राजू कुमार एवं आप नेता सर्वेश मिश्र भी मौजूद रहें और बच्चों का हौसला बढ़ाया। स्कूल #प्रबंधक #सतीश दुबे एवं प्रबंध निदेशिका मोनिका दुबे ने दीप प्रज्ज्वलित कर मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ बाल मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रिंसिपल पूनम प्रसाद, शिक्षक आनंद श्रीवास्तव, नमन गुप्ता, जिशान अहमद, गौरव मिश्रा, उमरा रिजवाना, शालिनी सिंह, मंजीत , आर्शिल और विशाल गुप्ता सहित अनेक शिक्षक मौजूद रहे। बाल मेले में बच्चों ने खेल-खेल में खानपान, बाजार प्रबंधन, आत्मनिर्भरता और टीम वर्क का अनूठा पाठ सीखा।
#followerseveryone #nonfollowersviewers