पन्ना: कलेक्टर ने स्वास्थ्य और विकास पर दिया ज़ोर, HPV टीकाकरण और जनसमस्याओं के समाधान के दिए निर्देश
Panna, Panna | Mar 9, 2026 पन्ना कलेक्टर ऊषा परमार ने समय-सीमा बैठक में कड़े तेवर दिखाते हुए सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को बिना सुनवाई 'फोर्स क्लोज' न करने की हिदायत दी है। उन्होंने छात्रावासों में किशोरी बालिकाओं के लिए HPV टीकाकरण और गेहूं उपार्जन की तैयारियों पर जोर दिया। साथ ही पेयजल समस्या के समाधान और 'संकल्प से समाधान' के 1.36 लाख आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।