भंडरा: भंडरा में योग दिवस पर स्कूलों,पंचायत सचिवालयों व शैक्षणिक संस्थानों में हुआ सामूहिक योगाभ्यास,स्वस्थ जीवन का दिया संदेश।
भंडरा प्रखंड में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार सुबह 7 : 30 विभिन्न स्थानों पर सामूहिक योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “स्वयं और समाज के लिए योग” के तहत प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, महिला क्लस्टर भवन परिसर, विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों तथा पंचायत सचिवालयों में सामूहिक योगाभ्यास कराया गया।