डलमऊ: नया का पुरवा मजरे पुरौली बुधकर गांव में ढाबा संचालक ने एक युवक पर मारपीट करने का लगाया आरोप,थाने पर की शिकायत
गदागंज थाना क्षेत्र के नया का पुरवा मजरे पुरौली बुधकर गांव के संजय मौर्य ने गांव के ही एक युवक पर ढाबे पर खिलाए गए खाने का पैसा मांगने पर मारने पीटने का आरोप लगाया है,संजय मौर्य ने यह भी आरोप लगाया है कि यह युवक कई बार हमारे ढाबा पर खाना खाकर चला गया है लेकिन पैसा नहीं देता है।संजय मौर्य ने थाने में तहरीर देकर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।