डलमऊ: एक महिला ने चार लोगों पर लाठी डंडे और कुल्हाड़ी से मारने पीटने का लगाया आरोप, कोतवाली में की शिकायत
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के चतुर्भुज मजरे कटघर गांव की रहने वाली सुंदरा देवी ने बताया है कि रास्ते के विवाद को लेकर शिव सेवक, आकाश, विकास समेत चार लोगो के द्वारा गाली गलौज की जा रही थी मना किया तो लाठी डंडे और कुल्हाड़ी से मारा पीटा है। बीच बचाव करने आई मेरी जेठानी व देवरानी को भी मारा पीटा है। कोतवाल ने कहा तहरीर मिली है,कार्रवाई की जाएगी।