डलमऊ: करंट की चपेट में आने से एक बकरी की हुई मौत, ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के नाथखेरा गांव के जगदीश की बकरी खेतों की तरफ चरने के लिए गए हुई थी तभी उधर से गुजर रहे बिजली के तार जो जमीन पर लटक रहे थे, बकरी तारों की चपेट में आ गई।जिससे वह बुरी तरह से झुलस गई, कुछ देर के बाद बकरी की मौत हो गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि बिजली विभाग की लापरवाही के चलते बकरी की मौत हुई है।