अडकी: अफीम खेती मामलों में ग्राम प्रधानों पर दबाव का ग्राम प्रधान संघ के सचिव ने किया विरोध
खूंटी जिला ग्राम प्रधान संघ के सचिव बिनसाय मुंडा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक पत्र भेजकर अफीम खेती से जुड़े जी.आर. केस मामलों में ग्राम प्रधानों और मुखियाओं पर पुलिस और प्रशासन द्वारा डाले जा रहे दबाव का विरोध किया है। ग्राम प्रधान संघ ने स्पष्ट किया है कि परंपरागत ग्राम प्रधानों की भूमिका सामाजिक समरसता बनाए रखने की होती है, न कि पुलिस जांच में सहयोग कर