चक्रधरपुर: श्रद्धालुओं ने कंधों पर उठाकर मां भगवती को दी विदाई, चक्रधरपुर में 22 पूजा कमेटियों ने निकाला विसर्जन जुलूस
चक्रधरपुर में बुधवार को मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ किया गयाl शहर की 22 पूजा कमेटियों ने भव्य विसर्जन जुलूस निकालकर मां भगवती को विदाई दीl इस दौरान माता के दर्शन के लिए सड़कों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ाl ‘जय माता दी’ के जयकारों से पूरा शहर भक्तिमय हो गयाl