छतरपुर: लोन दिलाने के नाम पर मकान की फर्जी तरीके से करा ली रजिस्ट्री,बजरंगगढ़ के ग्रामीणों ने कलेक्टर एसपी को दिया आवेदन
मातगुवा थाना क्षेत्र क़े बजरंगगढ़ के रहने वाले किशोरी लाल सेन ने अपने परिवार के साथ आज 13 जून दोपहर 1:00 बजे एसपी ऑफिस और कलेक्ट्रेट ऑफिस में आवेदन दिया जहां उन्होंने बताया कि आरोपियों के द्वारा उनके मकान की लोन दिलाने के नाम पर फर्जी तरीके से रजिस्ट्री करा ली गई है। जिसको निरस्त कराने की मांग की है।