चौसा: चौसा में तीजा समारोह में गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल, मौलाना बोले- ईमान ही असली इबादत
Chausa, Buxar | Jun 29, 2026 बक्सर के चौसा बारा मोड़ पर रविवार को मुहर्रम की दसवीं तिथि पर राम-रहीम शांति कमिटी ने तीजा समारोह का भव्य आयोजन किया। कमिटी अध्यक्ष अहमद हज्जाम की अध्यक्षता में सुबह कुरान खानी और तिलावत से कार्यक्रम शुरू हुआ। रात में मिलादुल नबी व मुसायरा तकरीर का आयोजन हुआ। उप चेयरमैन प्रतिनिधि विकास राज ने उद्घाटन किया।