भंडरिया: खरीफ के बाद किसान रबी की तैयारी में जुटे, टांड़ खेतों में कुल्थी की बुआई शुरू
खरीफ फसल के बाद भंडरिया क्षेत्र में किसान अब रबी फसलों की तैयारी में जुट गए हैं। भंडरिया क्षेत्र के इलाकों में खाली पड़े टांड़ वाले खेतों में कुल्थी की बुआई शुरू हो गई है। किसान समय के साथ तेजी से कुल्थी की बुआई कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि टांड़ जमीन में कुल्थी की फसल बेहतर होती है और कम पानी में भी इसकी खेती संभव है।