बिक्रमगंज: धनतेरस पर SDPO ने ट्रैफिक व्यवस्था संभाली, तेंदुनी चौक पर रहे मुस्तैद
बिक्रमगंज में धनतेरस के अवसर पर शुक्रवार को बिक्रमगंज बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। बाजार में बढ़ती भीड़ और तेंदुनी चौक पर जाम की आशंका को देखते हुए एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह खुद सड़क पर उतर गए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और जवानों के साथ कई घंटे तक यातायात व्यवस्था संभाली।