कठूमर: कठूमर के मसारी रोड बंध वाली पोखर में मरी मछलियों की सड़ांध से लोगों का जीना हुआ मुश्किल
Kathumar, Alwar | May 20, 2025 कठूमर- मसारी रोड बंध वाले पोखर में मरी मछलियों की सड़ांध से लोगों का जीना मुश्किल हो गया। भयंकर बदबू के कारण कई लोगों ने सुबह-शाम घूमने व मंदिर जाना ही छोड़ दिया। लोगों बताया कि पोखर के आसपास की कॉलोनियां में हवा के साथ दुर्गन्ध फैल रही है।करीब पन्द्रह दिन पूर्व किन्हीं कारणों से सैंकड़ों मछलियां पोखर में मर गई थी। अब वे पोखर के किनारों पर सड़ांध मार रही है।