पडरौना: कसया में दबंगों का कब्जा जारी, पट्टा धारकों की जमीन पर अवैध कब्जा, पीड़ित ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर डीएम से मिले
कसया तहसील क्षेत्र में एंटी भू-माफिया कानून का असर बिल्कुल फीका पड़ता नजर आ रहा है। ग्रामसभा रहसु जनोवी पट्टी में वर्षों पहले 177 पट्टा धारक परिवारों को आवंटित सरकारी जमीन पर दबंगों द्वारा लगातार अवैध कब्जा किए जाने का मामला फिर गर्मा गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ प्रभावशाली लोग गुंडई और जोर-जबरदस्ती के बल पर उनकी पट्टा भूमि पर जुताई-बोवाई करा रहे हैं।