प्रतापगढ़: उदयपुर रेंज में बड़ा पुलिस फेरबदल, प्रतापगढ़ में 9 नए अधिकारी आए और 90 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला
उदयपुर रेंज में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। महानिरीक्षक पुलिस गौरव श्रीवास्तव ने 9 जुलाई को स्थानांतरण आदेश जारी करते हुए प्रतापगढ़ जिले में 9 नए अधिकारियों की पोस्टिंग की है, जबकि विभिन्न रैंक के 90 पुलिसकर्मियों का अन्य जिलों में तबादला किया गया है। इन आदेशों को प्रशासनिक एवं कार्यहित में तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।