👉 मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत एंटी रोमियो टीम कोहंडौर द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक-
➡️ पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में संचालित मिशन शक्ति अभियान के क्रम में आज दिनांक 10.07.2026 को थाना कोहड़ौर की एंटी रोमियो/महिला मिशन शक्ति टीम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भ्रमण किया गया। इस दौरान उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया।
➡️ टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को वूमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102 एवं 108 तथा साइबर अपराध हेल्पलाइन-1930 के संबंध में जानकारी प्रदान करते हुए आवश्यकता पड़ने पर इन सेवाओं का निर्भीक होकर उपयोग करने हेतु प्रेरित किया गया।
➡️ कार्यक्रम के दौरान नए आपराधिक कानूनों के महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी भी दी गई तथा महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना गया। साथ ही उन्हें महिला सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी प्रकार की आपात स्थिति या अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया
Pratapgarh, Uttar Pradesh | Jul 10, 2026