कैमूर में सावन के पावन अवसर पर प्रसिद्ध ऐतिहासिक मां मुंडेश्वरी देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम दर्शन के लिए जिलाधिकारी भभुआ, पुलिस अधीक्षक कैमूर भभुआ के द्वारा संयुक्त रूप से मुंडेश्वरी मंदिर परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मंदिर प्रांगण का पैदल भ्रमण कर बैरिकेडिंग, श्रद्धालुओं की कतार प्रबंधन, पेयजल, पार्किंग और साफ-सफाई की व्यवस्थाओं को जायजा लिया गया व आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया |
Mohania, Kaimur | Aug 22, 2026