लोहरदगा: जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में जिंगी कुड़ू विद्यालय के कराटे खिलाड़ी, प्रशिक्षण मैट व सुविधाओं की मांग
पीएमश्री राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय जिंगी कुड़ू के कराटे खिलाड़ियों का दल मंगलवार शाम करीब 4:00 बजे लोहरदगा जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिजीत कुमार से उनके कार्यालय कक्ष में मिला। खिलाड़ियों ने स्कूल में खेल प्रशिक्षण के लिए जरूरी सुविधाएं, विशेष रूप से कराटे मैट की व्यवस्था की मांग की।