लोहरदगा: हटिया गार्डन स्थित जिला कार्यालय में जय श्रीराम समिति की कोर कमेटी का विस्तार, चार नए सदस्य मनोनीत
बैठक में सर्वसम्मति से प्रो. शिवदयाल साहू, लक्ष्मी भगत, शैलेश कुमार एवं ओम महतो को कोर कमेटी का सदस्य मनोनीत किया गया। इस नियुक्ति के साथ ही कोर कमेटी के सदस्यों की संख्या अब आठ हो गई l नव-नियुक्त सदस्यों को सुषमा सिंह एवं अनूप गुप्ता के द्वारा अंगवस्त्र (पट्टा) पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सुषमा सिंह ने सभी नए सदस्यों को शुभकामनाएं दी।