लोहरदगा: लोहरदगा सदर प्रखंड मुख्यालय में भाजपा का हल्ला बोल, हेमंत सरकार पर भ्रष्टाचार व विफलता का आरोप
लोहरदगा भाजपा के द्वारा मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे लोहरदगा जिले के सदर प्रखंड मुख्यालय सहित सभी प्रखंड मुख्यालयों में राज्य सरकार के खिलाफ हल्ला बोल धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने हेमंत सोरेन सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए और जमकर नारेबाजी की।