लालगंज: लालगंज में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, अधिकारियों की मौजूदगी में 52 प्रार्थना पत्रों में 3 मामलों का निस्तारण
तहसील सभागार लालगंज में एडीएम भू-राजस्व व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में शनिवार दोपहर बाद 2:00 बजे संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न हुआ। फरियादियों द्वारा दिए गए कुल 52 प्रार्थना पत्रों में तीन प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष बचे प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतु राजस्व एवं पुलिस टीम गठित कर निस्तारण करने का निर्देश दिया गया।