परिहार: 'मैं प्रेमी को भगाकर लाई हूं, पिता केस वापस लें', युवती की दोटूक अपील
परिहार थाना क्षेत्र के एक गांव से फरार प्रेमी युगल के मामले में युवती के बयान ने कहानी को नया मोड़ दे दिया है। युवती ने साफ शब्दों में कहा, "लड़का मुझे भगाकर नहीं लाया है, बल्कि मैं ही उसे भगाकर लाई हूं।" उसने अपने पिता से लड़के के खिलाफ दर्ज केस वापस लेने की अपील की है। साथ ही लड़के के माता-पिता को किसी तरह परेशान नहीं करने की चेतावनी दी है। युवती ने कहा कि