दातागंज: दियोरी गांव में जमीनी विवाद में दो पक्षों में चले लाठी डंडे, चार लोग घायल व एक की मौत
दातागंज कोतवाली क्षेत्र के दियोरी गांव में जमीनी विवाद में लाठी डंडे चल गए। जिसमे चार लोग घायल हो गए है। एक व्यक्ति हरीराम पुत्र शिवचरन की मौत हो गई है। घायलों को सीएचसी दातागंज भर्ती कराया गया है। जिसमे एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। एसडीएम और कोतवाली प्रभारी घटना पर पहुंचे है।