दातागंज: प्रशासन की कड़ी निगरानी में तीन केद्रों पर B.Ed प्रवेश परीक्षा कराई गई
रविवार को बदायूं के नेहरू मैमोरियल शिव नारायण दास डिग्री कॉलेज, श्री कृष्णा इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज तीन केद्रों पर प्रशासन की काड़ी निगरानी में बीएड प्रवेश परीक्षा कराई गई। तीनों परीक्षा केद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे और परीक्षा केंद्र के बाहर पुलिस बल तैनात रहा। जिलाधिकारी मनोज कुमार तीनों परीक्षा केद्रों पर निगाह बनाए रहे।