दातागंज: उसहैत में कालसेना मंदिर पर जाने वाले रास्ते में दुकानदारों ने किया अतिक्रमण, लोगों ने जिलाधिकारी से की शिकायत
उसहैत नगर में प्राचीन कालसेन मंदिर पर जाने वाले रास्ते पर अतिक्रमण को लेकर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह से स्थानीय लोगो ने शिकायत की है। उन्होंने बताया कि यहां मंदिर पर बाहर के श्रद्धालु आते है जिनको आने वाले जाने में भारी समस्या का सामना करना पड़ता है। जिसको लेकर रोड पर अतिक्रमण है उसको हटवाने के लिए जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।