Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अयोध्या
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
Uttarakhand
लखनऊ
Crimenews
महंगाई
Sitapur
Aap
Asaduddinowaisi
kamleshpaswan803119
Rahui, Nalanda
| Nov 15, 2026
MORE NEWS
मठिया शिवमन्दिर छठ घाट पर अद्भुत नजारा देखें
Rahui, Nalanda | Nov 15, 2026
Rahui, Nalanda | Nov 15, 2026
Rahui, Nalanda | Nov 15, 2026
जलालपुर (सारण)। लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर जलालपुर प्रखंड की कुमना पंचायत में मानवता, सेवा और सामाजिक समर्पण की एक प्रेरणादायक मिसाल देखने को मिली। पंचायत के पूर्व मुखिया फणींद्र कुमार सिंह पिछले 21 वर्षों से लगातार छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं के बीच फल, मूल, वस्त्र और छठ पूजा से जुड़ी आवश्यक सामग्रियों का वितरण करते आ रहे हैं। इस वर्ष भी उन्होंने अपनी वर्षों पुरानी परंपरा को कायम रखते हुए बड़े पैमाने पर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। उनके आवास पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान छठ करने वाली महिलाओं एवं अन्य जरूरतमंद लोगों के बीच फल, वस्त्र और पूजा की विभिन्न सामग्रियां वितरित की गईं। आर्थिक अभाव के बावजूद 21 वर्षों से जारी है सेवा फणींद्र कुमार सिंह की इस पहल की सबसे खास बात यह है कि आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद उन्होंने कभी सेवा के इस संकल्प को टूटने नहीं दिया। बताया जाता है कि उनके घर में स्वयं छठ पूजा का आयोजन नहीं हो पाने की स्थिति रहने के बावजूद वे पिछले 21 वर्षों से छठ व्रतियों की सेवा और सहयोग में निरंतर लगे हुए हैं। उनका मानना है कि छठ महापर्व केवल आस्था का पर्व ही नहीं, बल्कि सेवा, सहयोग, समर्पण और सामाजिक एकता का भी प्रतीक है। इसी भावना से वे हर वर्ष अपनी क्षमता के अनुसार श्रद्धालुओं की मदद करते हैं। पूर्व मुखिया के इस सराहनीय कार्य की कुमना पंचायत सहित आसपास के क्षेत्रों में खूब प्रशंसा हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आज के दौर में जहां लोग अपने तक सीमित होते जा रहे हैं, वहीं फणींद्र कुमार सिंह ने लगातार 21 वर्षों तक सेवा की परंपरा निभाकर समाज के सामने एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। निस्वार्थ सेवा और सामाजिक समर्पण की यह मिसाल निश्चित रूप से समाज के अन्य लोगों को भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए प्रेरित करती रहेगी।
Rahui, Nalanda | Nov 15, 2026
मोतिहारी सेंट्रल जेल में 137 बंदियों ने रखा छठ व्रत, मुस्लिम महिला रुखसाना खातून 12 वर्षों से कर रही हैं छठ पूजा जेल अधीक्षक विजय कुमार अरोड़ा के निर्देशन में हुई पूजा की व्यवस्था, डीएम और एसपी ने लिया तैयारियों का जायजा मोतिहारी (पूर्वी चंपारण)। लोक आस्था के महापर्व छठ की छटा मोतिहारी सेंट्रल जेल में भी देखने को मिल रही है। यहां इस वर्ष कुल 137 बंदी पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ छठ महापर्व मना रहे हैं। खास बात यह है कि इनमें मुस्लिम महिला बंदी रुखसाना खातून भी शामिल हैं, जो पिछले 12 वर्षों से लगातार छठ व्रत करती आ रही हैं। उनका यह व्रत धार्मिक आस्था और सामाजिक सौहार्द की मिसाल पेश कर रहा है। जेल अधीक्षक विजय कुमार अरोड़ा के निर्देशन में जेल प्रशासन की ओर से छठ पूजा को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। उपाधीक्षक रामानुज राम, संजय कुमार एवं संतोष पाठक ने तैयारियों का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई, पेयजल, अर्घ्य देने की व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इधर, जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव एवं पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने मोतिहारी सेंट्रल जेल पहुंचकर छठ पूजा की तैयारियों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने जेल प्रशासन को निर्देश दिया कि व्रत करने वाले सभी बंदियों को पूजा-अर्चना और अर्घ्य देने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने स्वच्छता, पानी और अन्य जरूरी सुविधाओं की भी समीक्षा की। जेल की चारदीवारी के भीतर आस्था का यह पर्व धार्मिक सौहार्द और आपसी सद्भाव का संदेश दे रहा है। 137 बंदियों के साथ मुस्लिम महिला रुखसाना खातून का 12 वर्षों से छठ व्रत करना इस पर्व की सामाजिक और सांस्कृतिक एकता को भी दर्शाता है। मोतिहारी सेंट्रल जेल में छठ पर्व का यह आयोजन आस्था, विश्वास और भाईचारे की एक अनूठी तस्वीर पेश कर रहा है।
Rahui, Nalanda | Nov 15, 2026
न्यूज़ बिहार के संवाददाता राजेश तिवारी के बेटे डॉ. राज तिवारी की शादी बनेगी यादगार, भव्य तैयारियों ने बढ़ाई रौनक जलालपुर (सारण)। न्यूज़ बिहार के संवाददाता राजेश तिवारी के सुपुत्र डॉ. राज तिवारी की शादी को यादगार और भव्य बनाने के लिए परिवार की ओर से जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं। आगामी 19 नवंबर को तिलक 24 नवंबर को विवाहआयोजित होने वाले इस विवाह समारोह को खास बनाने के लिए कई आकर्षक इंतजाम किए जा रहे हैं। शादी समारोह में बनारस की प्रसिद्ध गंगा आरती की तर्ज पर विशेष आयोजन और भव्य जयमाला स्टेज तैयार किया जा रहा है। वहीं तिलक समारोह को भी यादगार बनाने के लिए विशेष तैयारियां चल रही हैं। आयोजन स्थल पर लगभग एक बीघा जमीन में विशाल पंडाल बनाया जा रहा है। आकर्षक सजावट के लिए विशेष फूलों की व्यवस्था की जा रही है। इस भव्य समारोह में कई हजार मेहमानों के पहुंचने की उम्मीद है। अतिथियों के स्वागत के लिए शानदार दावत के साथ घुड़दौड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। शादी की तैयारियों को लेकर क्षेत्र में अभी से उत्साह का माहौल है। राजेश तिवारी की ओर से विशेष आमंत्रण राजेश तिवारी ने न्यूज़ बिहार परिवार के सभी सदस्यों, पत्रकार बंधुओं, मित्रों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों से आग्रह किया है कि वे इस मांगलिक अवसर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर वर-वधू को आशीर्वाद दें। उन्होंने सभी दोस्तों और न्यूज़ बिहार परिवार के सदस्यों को तिलक एवं विवाह समारोह में सादर आमंत्रित किया है। स्थान: मठिया, मंगलपुर, प्रखंड जलालपुर, जिला सारण (बिहार)। दिनांक: 24 नवंबर। दिनांक 19 नवंबर को तिलक दोनों ही दिन सभी लोग आए हैं परिवार की कामना है कि सभी मित्रों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों की उपस्थिति से यह मांगलिक समारोह और भी यादगार बन जाए।
Rahui, Nalanda | Nov 14, 2026
पूरे बिहार में हर जिला हर पंचायत में छठ महापर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने विभिन्न छठ घाटों का किया संयुक्त निरीक्षण छपरा। लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सारण जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी श्री वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री रौशन कुमार लगातार विभिन्न छठ घाटों का संयुक्त निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। प्रशासन की ओर से छपरा, एकमा, मांझी, जलालपुर, बनियापुर, सहजीतपुर सहित जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं नगर क्षेत्रों में स्थित छठ घाटों का निरीक्षण किया जा रहा है। जिन स्थानों पर श्रद्धालु बड़ी संख्या में भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करने पहुंचते हैं, वहां विशेष रूप से सुरक्षा एवं सुविधा व्यवस्था पर ध्यान दिया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित पदाधिकारियों को घाटों की साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, चेंजिंग रूम, बैरिकेडिंग, पेयजल, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं को समय से पहले दुरुस्त करने का निर्देश दिया। साथ ही घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा गया। जिला प्रशासन की ओर से सभी प्रखंडों में अधिकारियों को सक्रिय किया गया है, ताकि छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को पूजा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य है कि लोक आस्था का यह महापर्व जिलेभर में शांति, सुरक्षा और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हो तथा छठ व्रतियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
Rahui, Nalanda | Nov 14, 2026
जलालपुर प्रखंड के कुमना पंचायत के फणींद्र कुमार सिंह पूर्व मुखिया वितरण के प्रोग्राम में लोगों ने कर दी बड़ी खेल
Rahui, Nalanda | Nov 14, 2026