कोंडागांव: कोण्डागांव में कल होगा इन्फ्लुएंसर मीट-2026, जिले के डिजिटल क्रिएटर्स जुटेंगे, मुख्य अतिथि होंगे मंत्री केदार कश्यप
जिला प्रशासन द्वारा 2 अगस्त (रविवार) सुबह 11 बजे कनेरा रोड स्थित ऑडिटोरियम में इन्फ्लुएंसर मीट-2026 का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता एवं संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप होंगे। अध्यक्षता विधायक लता उसेंडी करेंगी, जबकि केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।