⭐ 40 गरीब वृद्ध जन को मां गंगा स्नान करवा अपने संस्थापक का जन्मदिवस मना रही है लव कुश फाउन्डेशन 🙏
#_लव_कुश_फाउन्डेशन (NGO) के संस्थापक व शहर के प्रसिद्ध #_फिजियोथैरेपिस्ट_डॉक्टर_योगेश_भाटिया (NIT -3) अपना जन्मदिवस गरीब वर्ग के ४० वृद्धों को निशुल्क हरिद्वार तीर्थ यात्रा करवाकर मना रहे हैं जिसमें वृद्धों को AC बस में आना जाना, ३ वक्त का भोजन प्रसाद, प्राचीन मन्दिर दर्शन, गंगा किनारे हवन पूजन आदि सब संस्था की तरफ़ से होगा।
💫 डॉ. योगेश अपने पिता डॉक्टर सुदेश कुमार भाटिया के साथ यह सेवा पिछले २२ वर्षों से हर वर्ष निरन्तर करते आए हैं। साल में एक बस गरीब वृद्ध जन की तथा एक बस गरीब दिव्यांग बच्चों की निशुल्क हर वर्ष ले जाते हैं।
इस यात्रा में संस्था के सहयोगी रहे डॉ. आशीष कपूर, लव फार्मा, श्री किशोर शर्मा, गोवर्धन परिक्रमा मण्डल (3-G), श्री प्रेम राजपुरोहित, श्री सुरेन्द्र अरोड़ा, श्री प्रमोद गिरधर।
#_LuvKushFoundation
#_NGO
#_सेवा_परमो_धर्म: