बड़े मंगलवार पर राहगीरों को वितरित किया गया प्रसाद, शुद्ध पेयजल की भी रही व्यवस्था
कौशांबी। बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर तिल्हापुर मोड़ स्थित आदित्य अस्पताल के संचालक डॉ. मयंक केसरवानी के नेतृत्व में श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के लिए प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आने-जाने वाले लोगों को दम आलू और कचौरी का प्रसाद वितरित किया गया।
भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों के लिए ठंडे एवं शुद्ध पेयजल की भी विशेष व्यवस्था की गई। प्रसाद ग्रहण करने वाले लोगों ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं।
डॉ. मयंक केसरवानी ने कहा कि बड़े मंगलवार के अवसर पर सेवा और परोपकार का विशेष महत्व है। इसी भावना के साथ श्रद्धालुओं और राहगीरों के लिए प्रसाद एवं पेयजल की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के गणमान्य लोग एवं स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे।
#कौशांबी #Kaushambi #TilhapurMod #AdityaHospital #DrMayankKesarwani BadaMangal HanumanJi PrasadDistribution SocialService PublicService CommunitySe