झाडोल: अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान जब्त खनिजों की तत्काल करें नीलामी,शास्ती की वसूली में लाएं तेजी-डीएमजी
Jhadol, Udaipur | Jul 24, 2024 निदेशक माइंस भगवती प्रसाद कलाल ने निर्देश दिए हैं कि अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई में जब्त खनिजों की प्राथमिकता से नीलामी करें ताकि जब्त खनिज को खुर्द-बुर्द होने से बचाया जा सके। इसी तरह से अवैध खनन गतिविधियों की कार्रवाई के दौरान लगाई गई शास्ती की वसूली में भी तेजी लानी होगी।