झाडोल: डाक विभाग आपके द्वार शास्त्री सर्कल उपडाकघर में डाक चौपाल का आयोजन
Jhadol, Udaipur | Jul 23, 2024 केन्द्र सरकार की 100 दिवसीय कार्ययोजना के तहत डाक विभाग उदयपुर मण्डल की ओर से शहर के शास्त्री सर्कल उपडाकघर में डाक चौपाल का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रवर अधीक्षक अक्षय भानुदास गाडेकर ने की। विशिष्ट अतिथि एडीएम प्रशासन दीपेन्द्र सिहं राठौड़, नगर निगम के उप महापौर पारस सिंघवी, समाजसेवी डॉ.जिनेन्द्र शास्त्री, देवीलाल सालवी थे।