*#बैद्यनाथ कुशवाहा हत्याकांड के बहुचर्चित शूटर त्रिभुवन कुशवाहा शनिवार को भेजे गए न्यायिक हिरासत।*
*#सब तक न्यूज़ जेकेवाई की आवाज (#SAB TAK NEWS JKY KI AAWAZ ) न्यूज चैनल से हुई वार्त्तालाप में त्रिभुवन कुशवाहा ने बताया कि हमें सहित हमारे परिवार के तमाम सदस्यों को पिटने के आलोक में हमने किया हत्या।*
#सीतामढ़ी/ बिहार :- 12 सितम्बर 2026 के अहले सुबह डुमरा थाना क्षेत्र के केथरिया गाँव निवासी सह जिला पार्षद सदस्य पति बैद्यनाथ कुशवाहा को बिहार के बहुचर्चित शुटर त्रिभुवन कुशवाहा ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर 12 राउंड गोलियाँ फायरिंग किया हुआ था। जिसमें से आठ राउंड गोलियाँ बैद्यनाथ कुशवाहा के शरीर में ठोक कर अपना नाम बिहार में चर्चित कर लिया। सभी सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सहित सभी राजनीतिक दलों से लेकर के प्रशासनिक तंत्र के तमाम लोगों ने त्रिभुवन कुशवाहा को एक बार जानने के लिए इस न्यूज़ को क्लिक करके देखा और जाना। पूरा मामला यह है कि हत्या के बारहवें दिन यानी बैद्यनाथ कुशवाहा के द्वादशा पगड़ी के दिन त्रिभुवन कुशवाहा को भासर चौड़ से ग्रामीणों ने खदेड़ कर, पकड़ लिया। उसके बाद जम करके ग्रामीणों ने उसे पिटाई किया। तत्पश्चात पुलिस को सौप दिया। 23 सितम्बर 2026 के तिथि में पुलिस हिरासत में आने के बाद त्रिभुवन कुशवाहा को पुलिस ने जिला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ पर 4 दिनों तक ईलाज के बाद त्रिभुवन कुशवाहा चलने फिरने में सक्षम हो गया। तब जाकर के डुमरा थाना अध्यक्ष सह इन्स्पेक्टर सरोज कुमार ने विधिवत कागजी प्रक्रिया फूल - फील करते हुए, शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
जेल जाने के कड़ी में #सब तक न्यूज जेकेवाई की आवाज* न्यूज चैनल से त्रिभुवन कुशवाहा को हुई वार्त्तालाप में कोर्ट परिसर ग्राउंड में ही त्रिभुवन कुशवाहा ने बताया कि ग्रामीणों के कारण हम इतना जल्दी पुलिस के हवाले हो गए हैं। नहीं तो पुलिस की हिम्मत नहीं थी, हमको इतना जल्दी पकड़ कर जेल भेजने की।
हमारे अपने शुभचिंतकों ने हल्ला कर ग्रामीणों के सहयोग से मुझे पिटा भी और पिटवाया भी और अंत में मुझे पुलिस के हवाले कर दिया है। त्रिभुवन ने अपने अधिवक्ता से बात करते हुए,कहा कि हमारा काम तेजी में करवाइए?
हमने अपने परिवार की प्रतिष्ठा बचाने के लिए बैद्यनाथ कुशवाहा की हत्या किया हैं। बैद्यनाथ कुशवाहा ने हमारी माँ को मारा, हमारी बहन को मारा, हमारे पिता को मारा और हमको पिटाई किया। लम्बे दिनों से उस व्यक्ति से मेरा जमीनी विवाद चल रहा था। अजीज होकर के हमने उस व्यक्ति को अपने सहयोगियों के साथ मिलकर हत्या किया हैं। त्रिभुवन के अधिवक्ता ने कहा तुम जेल जाओ? विधिवत काम होगा?
#spsitamarhi #dmsitamarhi #cmbihar #PMModiji #sabtaknewsjkykiaawaz