सांसद दीपेंद्र हुड्डा की अध्यक्षता में झज्जर जिले की जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति 'DISHA' की बैठक में बहादुरगढ़ में सबसे ज्यादा 39 सफाई कर्मचारियों की बर्खास्तगी पर कड़ी आपत्ति दर्ज कर आला अधिकारियों को तलब कर जवाब मांगा कि किसके आदेश पर सफाई कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया? जवाब में अधिकारियों ने बताया कि यह ऊपर से आदेश आए थे!
दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि अपने जायज हकों की मांग कर रहे कर्मचारियों को पक्का करने की बजाय सरकार उनकी रोजी-रोटी ही छीन रही है। उन्होंने बैठक में ही प्रशासन और BJP सरकार को हिदायत दी कि सफाई कर्मचारियों के खिलाफ कोई भी दंडात्मक कार्रवाई या उत्पीड़न किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है।
उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि बहादुरगढ़ सहित प्रदेश के सभी बर्खास्त सफाई कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से बहाल किया जाए और कांग्रेस सरकार के समय बनी पक्का करने की नीति के अनुसार सभी को पक्का करे सरकार।
Sirsa, Sirsa | Sep 10, 2026