चोरी की अर्टिगा कार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
संदीपनघाट पुलिस ने काजीपुर गांव के पास खाली प्लॉट से पकड़ा, चोरी की कार बरामद
कौशांबी। संदीपनघाट थाना पुलिस ने चोरी की अर्टिगा कार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की कार बरामद कर उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 12 अक्टूबर 2026 को एयरपोर्ट थाना क्षेत्र, प्रयागराज के हरियारा कटोहला निवासी अजय कुमार पुत्र पप्पू ने संदीपनघाट थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि काजीपुर चौराहे पर गाड़ी खड़ी कर पानी लेने गए थे। इसी दौरान गाड़ी में बैठे राजकुमार और रमेश उनकी कार चोरी कर ले गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 270/2026 में बीएनएस की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज किया था।
मामले की जांच के दौरान संदीपनघाट पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी रमेश पटेल पुत्र स्वर्गीय कृष्णा पटेल निवासी रतगहा, थाना चरवा, कौशा�