खानपुर: सारोला कलां कस्बे के जयपुर डिस्कॉम कार्यालय में कल बिजली बिल समस्या समाधान शिविर का आयोजन होगा
सारोला कलां कस्बे के जयपुर डिस्कॉम कार्यालय में कल बिजली बिल समस्या समाधान शिविर का आयोजन होगा। विद्युत विभाग के सहायक अभियंता टीकाराम मीणा ने आज शुक्रवार को दोपहर 12:00 के लगभग जानकारी देते हुए बताया कि बिजली बिल समस्याओं के समाधान के लिए कल सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक डिस्कॉम कार्यालय में शिविर का आयोजन होगा जिसमें सभी समस्याओं का मौके पर समाधान होगा ।