सम्भल में जमीन में नफे का लालच देकर हड़पे 20 लाख पुलिस अधीक्षक से की गई शिकायत वीडियो को शेयर करने की अपील
यूपी के जनपद सम्भल में सदर कोतवाली क्षेत्र के मिहल्ला नाला निवासी हाजी रफीक पुत्र हाजी अजीज ने पुलिस अधीक्षक को एक शिकायती पत्र देकर अपने परिचित धोखाधड़ी देकर 20 लाख रुपए की बेईमानी व तकाज़ा करने पर जान से मारने की नीयत से गला दबाने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पैसे दिलाने व कानूनी कार्यवाही की माग की है। पीड़ित ने शिकायती पत्र में लिखा है कि आरोपी नज़ार पुत्र जरीफ निवासी ग्राम तुीपुर इल्लहा के उंसके करीबी सम्बन्ध थे जिस कारण उसका उसके घर व उसके पास आना जाना था बीते 02 वर्ष पूर्व नजार अपने साथी हिलाल, अनीस, नासिर के साथ पीड़ित के घर आया और नज़ार व उसके साथ आए लोगों ने पीड़ित से कहा कि मैं जमीन खरीदने व बेचने का काम करता हूं मैंने बिजनौर जिले के इस्लामपुर लालू उर्फ मालीवाला में अपने पार्टनर तौहीद से एक जमीन खरीदी है जो कि 35 बीघा है जिसकी कीमत 40 लाख रु० प्रति बीघा है जिसकी मैंने अधी रकम दे दी है और मुझे पैसो की सख्त जरूरत है तुम मेरे करीबी व अजीज हो, तुम मेरे साथ पार्टनरशिप कर लो और मुझे बतौर व्यापार 20 लाखा दे दो में तुम्हे तुम्हारी रकम मुनाफे सहित 15/12/24 में जमीन की बिक्री होने पर दे दूंगा। जिस पर पीड़ित नजार की लुभावनी बातों में आ गया और दिनांक-06/10/2024 प्रार्थी से नगद 10 लाख/रु० तथा दिनांक-11/11/2024 को दो बैंक संख्या-000882 000863 से अपने अकाउंण्ट नं0-623010070013360, एक्सिस बैंक शाखा सम्मल से 05-06 लाख कुल रकम 20 लाख अपने घर पर रूबरू गवाहान दानिश व शरीफ दिये जिसे नज़ार ने वसूल पाकर एक स्टाम्प भी तहरीर कराया कि यदि नजार समय रहते उक्त जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराते तो प्रार्थी द्वारा दी गयी रकम की दोगुना रकम नज़ार पीड़ित को देगा नज़ार ने छलपूर्वक में प्रार्थी द्वारा दी गयी नगद रकम 10 लाख के स्थान पर 07 लाख लिखवाई, समय अवधि पूरी होने पर पीड़ित ने नजार से अपने पैसो का तकादा किया तो नज़ार पीड़ित को आज कल में देने का बहाना लेकर टालता रहा पीड़ित ने नजार से सख्त तकादा किया तो नज़ार ने पीड़ित को अलग अलग बैंकों के 10 लाख के चैक दे दिए
। पीड़ित ने जब वह चेक बैंक अपने बैंक में लगाये तो केश नहीं हो सके। जिस की शिकायत जब पीड़ित ने नज़ार से की आरोप है कि गजार चिढ़ गया तथा चिढ़कर कहने लगा कि तू रूक में थोड़ी देर में आता हूं। आरोप है बीते माह 06/08 को पीड़ित अपने घर पर था कि तभी सुबह के समय करीब 11:00 बजे 1 नज़ार पुत्र जरीफ निवासी रूकनउददीन सराय, 2-हिलाल पुत्र मुजाहिद निवासी नई सराय, ३-नासिर पुत्र नामालूम निवासी दीपा सराय, अनीस पुत्र शरीफ निवासी ग्राम हिसामपुर, 5-तौहीद पुत्र कमालउददीन निवासी इस्लामपुर लालू उर्फ गालीवाला जनपद बिजनौर 6-पंकज पुत्र नामालूम निवासी नगीना बिजनौर व अन्य 3-4 बदमाश सूरत शनाख्त आदि एक राय मशवरा होकर झगड़े व मारपीट के इरादे से पीड़ित के घर में घुस आये तथा आते ही पीड़ित को देखकर गन्दी गन्दी मां बहन की गालियां देते हुये कहने लगे कि साले हरामजादे तू बहुत अपने पैसो का तकादा करके मुझे बेईज्जत करता है मुझे तो तेरी रकम इसी प्रकार छलपूर्वक हडप करनी थी जो कि मैंने हड़प ली अब मैं तेरा कोई पैसा वापस नहीं दूंगा आरोप है कि साथ आए सभी ने बुरी तरह पीड़ित को लात घूसों से मारा पीटा तथा नजार ने पीड़ित को जान से मारने की नियत से गला दबाया जिस कारण शोर चीख पुकार पर पीड़ित को दानिश पुत्र मुनाजिर व नवाब आरिफ पुत्र नवाब साजिद खां तथा मौहल्ले के लोगों ने बचाया। जिस पर यह लोग आईन्दा पैसों का तकादा करने पर जान से मारने की धमकी देते हुये मौके से चले गये।जिस की शिकायत पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से कीबलेकिन कोई कार्यवाही नही होती देख मजबूरी में उसे यह शिकायती पत्र सम्भल पुलिस अधीक्षक के नाम देकर कानूनी कार्यवाही की माग की।
बाइट हाजी रफीक मोहल्ला नाला निवासी सम्भल
बाइट हाजी रफीक मोहल्ला नाला निवासी सम्भल