जतारा: अवैध शराब पर बवाल! जतारा से दूसरे इलाके में सप्लाई, आबकारी विभाग पर उठे सवाल, वीडियो वायरल
जतारा क्षेत्र से कथित रूप से अवैध तरीके से दूसरे ठेकेदारों के इलाके में शराब बिक्री का मामला सामने आया है। थर गांव में स्थानीय ठेकेदारों ने अवैध बिक्री करते लोगों को पकड़ने का दावा किया है, जिसके बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई।वायरल वीडियो के अनुसार, इस अवैध गतिविधि को लेकर ठेकेदारों के बीच विवाद की आशंका जताई जा रही है।