रॉबर्ट्सगंज: करमघट्टी गांव में संदिग्ध परिस्थिति में युवती का शव पेड़ से लटकता मिला, पुलिस जांच में जुटी
बभनी थाना क्षेत्र के करमघट्टी गांव में सोमवार की दोपहर एक युवती का शव पेड़ से लटकता मिला। बताया जा रहा है कि बभनी थाना क्षेत्र करमघट्टी गांव निवासी 18 वर्षीय फूलमती पुत्री दिलबरन का शव उसके घर से सौ मीटर दूर चिलबिल के पेड़ में दुपट्टे के सहारे लटकता हुआ मिला। बकरी चरवाहों ने देखा तो तुरंत गांव वालों को घटना की सूचना दी।