प्रतापगढ़: एसपी के नेतृत्व में पुलिस ने चौक इलाके में पैदल गश्त की, सुरक्षा का दिलाया भरोसा
कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु एसपी दीपक भूकर के नेतृत्व में शुक्रवार शाम 6 बजे पुलिस टीम ने प्रतापगढ़ के प्रमुख बाजारों में पैदल गश्त की। भारत चौक से सुनारी मोहल्ला तक हुए इस रूट मार्च के दौरान अधिकारियों ने व्यापारियों और आमजन से संवाद कर सुरक्षा का विश्वास दिलाया। पुलिस की इस सक्रियता की जनता ने सराहना की है।