माकड़ोन: माकड़ोन पुलिस ने 18 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया
Makdon, Ujjain | Sep 12, 2026 शनिवार शाम 5 बजे प्राप्त समाचार के अनुसार, जिला उज्जैन देहात के थाना माकड़ोन पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की है। कोठडी मोड़ ग्राम खेड़ा चितावलिया पर एक आरोपी को 18 क्वार्टर सफेद देशी प्लेन शराब कीमत 1620 रुपये के साथ पकड़ा गया है। पुलिस ने धारा 34(1) के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।