चम्बा चौगान में योग दिवस: पुलिस ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
चम्बा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर चम्बा पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अन्य विभागों व चम्बा वासियों के साथ ऐतिहासिक चम्बा चौगान में योगाभ्यास किया। इस दौरान स्वस्थ शरीर, संतुलित मन एवं सकारात्मक जीवनशैली का संदेश दिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि योग तनाव को दूर कर आत्मविश्वास, एकाग्रता एवं कार्यक्षमता बढ़ाता है। योगाभ्यास में भाग लेने वालों ने प्रतिदिन योग को अपनाकर स्वस्थ, जागरूक एवं सशक्त भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर "करें योग, रहें निरोग – यही स्वस्थ जीवन का मूल मंत्र है" का नारा भी दिया गया।
Chamba, Chamba | Jun 21, 2026