बेलछी: गदनपुर गांव में दो गुटों के बीच मारपीट, चार लोग घायल
Belchhi, Patna | Mar 16, 2025 बेलछी थाना क्षेत्र के गदनपुरा गांव में पूर्व में विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। मारपीट के क्रम में दोनों पक्ष के चार लोग घायल हो गए। घायल को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां इलाज किया गया। इस मामले में घायल के परिजनों ने बेलछी थाना में लिखित आवेदन दिया है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने रविवार की शाम 5 बजे बताया।